Bihar NMMS Scholarship 2026: अगर आपने इस साल कक्षा 8वीं उत्तीर्ण कर ली है और अभी कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। बिहार सरकार ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMS) के लिए ऑनलाइन आवेदन की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र अब इस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत योग्य छात्रों को हर वर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता (स्कॉलरशिप) दी जाएगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के जारी रख सकें।यदि आप Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें। यहां आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
Bihar NMMS Scholarship 2026 : Overviews
Bihar NMMS Scholarship 2026 Eligibility (पात्रता)
अगर आप Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा|
- आवेदक छात्र/छात्रा ने इसी वर्ष कक्षा 8वीं उत्तीर्ण की हो।
- कक्षा 8वीं में कम से कम 55% या उससे अधिक अंक प्राप्त होना चाहिए।
- छात्र के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक पारिवारिक आय ₹3,50,000 या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले विद्यार्थी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
Documents Required for Bihar NMMS Scholarship 2026 (जरूरी दस्तावेज)
NMMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल द्वारा जारी स्टूडेंट आईडी कार्ड
- कक्षा 8वीं की मार्कशीट
- बैंक खाते की पासबुक (खाता छात्र के नाम पर)
- स्कूल फीस की रसीद
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply Online for Bihar NMMS Scholarship 2026?
अगर आप Bihar NMMS Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें –
- सबसे पहले Bihar NMMS Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होम पेज पर आपको “NMMSS Scholarship 2026-27 Apply Online” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Candidate Registration / Login का विकल्प दिखाई देगा।
- अगर आप नए यूजर हैं, तो “New User – Click Here to Register” पर क्लिक करें।
- इसके बाद Registration Form खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको Login ID और Password मिल जाएगा।
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद Application Form खुलेगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- सबमिट करने के बाद Application Slip / Acknowledgement डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
