Bihar Board 12th Result 2026 : Overviews
इंटर रिजल्ट कब जारी होगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटर (कक्षा 12वीं) की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई थी और इसे 10 मार्च तक खत्म होना था, लेकिन कुछ विषयों—खासकर हिंदी और अंग्रेजी—की कॉपियों की जांच बाकी रह गई थी, जिसे बाद में पूरा किया गया।
अब बोर्ड द्वारा सभी विषयों के अंक जोड़कर टॉपर्स लिस्ट तैयार की जा रही है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया 17-18 मार्च के बाद शुरू होगी।
इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इंटर का रिजल्ट 21 से 25 मार्च के बीच जारी होने की संभावना जताई गई थी। वहीं, अब अपडेट के अनुसार रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड में टॉप करने वालों को मिलेगा 2 लाख का इनाम
How to Check & Download Bihar Board 12th Result 2026?
अगर आप Bihar Board 12th Result 2026 को ऑनलाइन देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें |
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “12th Result 2026” या “Inter Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Roll Number, Roll Code और Captcha Code दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में, आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल लें।
